सीमा हैदर और सचिन जैसी नहीं बन पाई इकरा जिवानी और मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी, जानिए क्या हुआ

सीमा हैदर और सचिन मीणा अपनी प्रेम कहानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इससे पहले पाकिस्तान की इकरा जिवानी और यूपी के मुलायम सिंह यादव को भी लूडो गेम खेलते समय प्यार हो गया था। लेकिन दोनों सचिन और सीमा जितने खुशकिस्मत नहीं थे।

यूपी के मुलायम सिंह यादव और पाकिस्तान की इकरा जिवानी को ऑनलाइन गेम लूडो खेलते समय प्यार हो गया था। दो देशों के प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी परवान नहीं चढ़ पाई। इकरा को पाकिस्तान भेज दिया गया था। आइये जानते हैं दोनों के साथ क्या हुआ।

PUBG गेम खेलते समय पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीणा को प्यार हो गया। दोनों ने नेपाल में शादी कर ली है और अब खुशी-खुशी अपने रबूपुरा वाले घर में रह रहे हैं।

सीमा की तरह भारत आई

दरअसल, पकिस्तानी सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और दुबई से नेपाल के रास्ते होते हुए भारत आई थी। दोनों पिछले ढाई महीने से एक साथ रह रहे थे। अचानक दोनों के बारे में पुलिस को भनक लग गई और गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया। बाद में सचिन और सीमा को कोर्ट से जमानत मिल गई। अब दोनों रबूपुरा में रह रहे हैं। लेकिन हर कोई सचिन और सीमा जैसा खुशकिस्मत नहीं हो सकता है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान की इकरा जिवानी और भारत के उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी चर्चा में रही थी।

लूडो गेम और प्यार

दरअसल,साल 2019 में कोरोनावायरस महामारी काल में पाकिस्तान की इकरा जिवानी और भारत के मुलायम सिंह यादव की मुलाकात ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए हुई थी। दोनों लूडो खेलते समय एक दूसरे से प्यार करने लगे। जिस तरह से पब्जी वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा एक दूसरे के करीब आ गए हैं। उसी तरह लूडो खेलते समय मुलायम सिंह और इकरा एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। इकरा भी सीमा की तरह नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। इकरा के पास वीजा नहीं था। इसलिए नेपाल में मुलायम सिंह के साथ हिंदू रीती-रिवाज से शादी कर ली।

इकरा से बनी रवा यादव

इकरा का नया नाम रवा यादव रखा गया। उसका आधार कार्ड भी बनवाया गया। लेकिन, जनवरी 2023 में बेंगलोर पुलिस ने इकरा और मुलायम को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, इकरा व्हाट्सएप पर पाकिस्तान में अपने माता पिता से बात करती थी। फोन कॉल ट्रेस होने के बाद इकरा जिवानी के बारे में बेंगलुरु पुलिस को पता चला। पुलिस ने इकरा को अवैध तरीके से भारत में रहने और फर्जी कागजात रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

वापिस भेजा

बेंगलुरु पुलिस ने इकरा को इमिग्रेशन अधिकारीयों को सौंप दिया और फरवरी 2023 में उसे वापिस पाकिस्तान भेज दिया गया। इस तरह इकरा जिवानी और मुलायम सिंह यादव, सीमा हैदर और सचिन मीणा की तरह खुशकिस्मत नहीं थे और दोनों की प्रेम कहानी परवान नहीं चढ़ पाई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री