सुशांत सिंह राजपूत केस को मुंबई पुलिस 5 मिनट में हल कर सकती है: कमाल खान

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। अभिनेता की मौत शुरू से ही संदेह के घेरे में है। इसी मामले में फिल्म विश्लेषक कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन नए मोड आ रहे हैं। एक तरफ मुंबई पुलिस केस की तहकीकात में सवालों के घेरे में घिरी हुई है। दूसरी तरफ एक्टर की मौत पर रजनीति भी गरमा रही है। अब से कुछ ही देर पहले फिल्म विश्लेषक कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट बम फोड़ा है। उन्होंने अपने ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को मात्र पांच मिनट में हल करने की बात कही है।

कमाल राशिद खान का ट्वीट

कमाल राशिद खान  ने अपने ट्वीट में लिखा ,’ सुशांत सिंह राजपूत मामले की विस्तृत जानकारी सुनने के बाद, मैं कह सकता हूं कि पुलिस इस केस को 5 मिनट में हल कर सकती है ,अगर वे सिद्धार्थ पिथाणी को गिरफ्तार कर लेते हैं। ”

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार से जांच के लिए मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी बिनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा ,यह वास्तव में बहुत अजीब है कि महाराष्ट्र सरकार बिहार पुलिस को अपनी ड्यूटी नहीं करने दे रही। जिससे वह अनावश्यक संदेह के घेरे में आ रही है। कोविड 19 महामारी के दौर में सार्वजनिक सेवा करने वाले अधिकारीयों के मूवमेंट को रोकने के लिए उन्हें क्वारंटाइन में नहीं रखा जा सकता है।

एसपी बिनय तिवारी के साथ अलग व्यवहार क्यों ?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा ,विकास दुबे मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस आई। केरल मेडिकल टीम ने मुंबई का दौरा किया। बिहार पुलिस की टीम चार दिन से मुंबई में काम कर रही है। लेकिन उनमें से किसी को भी क्वारंटाइन नहीं किया गया। फिर एक एसपी रैंक के अधिकारी के साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया ?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा ,” सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य को सुलझाने की बजाये ,इस तरह के व्यवहार से लोगों में अविश्वास और नाराजगी पैदा होगी।”

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9041 posts and counting. See all posts by 4pillar

4 thoughts on “सुशांत सिंह राजपूत केस को मुंबई पुलिस 5 मिनट में हल कर सकती है: कमाल खान

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी