Kanpur Police ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार 

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार 

Kanpur Police: उतर प्रदेश पुलिस ने कानपूर के रावतपुर इलाके में चल रहे अरेबियन मसाज पार्लर पर रेड मारी।

Kanpur Police ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जहां पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन लड़कियों सहित सेंटर चलाने वाले प्रशांत सिंह और उसके सहयोगी उदित को हिरासत में लिया है। पुलिस को इस मसाज पार्लर में आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।

यूपी के कानपुर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चार दिन पहले पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 6 लड़कियों और 4 लड़कों को अरेस्ट किया था। इनमें से दो लड़कियां मणिपुर की रहने वाली हैं।

रावतपुर इलाके की है घटना

शनिवार के दिन पुलिस ने रावतपुर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस सादा वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अरेबियन स्पा सेंटर पर रेड मारी। यहां से पुलिस ने तीन लड़कियों के साथ स्पा के मालिक प्रशांत सिंह और उसके सहयोगी उदित को तीन लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, रेड के दौरान कई लड़के भागने में कामयाब रहे।

कर्नलगंज इलाके में पकड़े गए थे

इससे पहले कानपूर पुलिस ने कर्नलगंज इलाके में स्वर्ण स्पा सेंटर पर रेड मारी थी। ये छापा 12 अक्टूबर को पड़ा था। जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए थे। गिरफ्तार किए गए लड़कों के नाम राहुल और प्रधुम्न सिंह हैं। स्वर्ण स्पा सेंटर का मालिक मार्कन्डे और उसका साथी जितेंद्र फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों भगोड़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या कहा ?

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासों के बाद पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्पा सेंटरों में गलत काम हुआ है उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top