Saif Ali Khan News: बॉलीवुड़ अभिनेता सैफ अली खान पर बीती देर रात एक सख्श ने चाकू से हमला कर दिया। बता दे कि ये हमला सैफ के घर पर ही हुआ और उनपर 6 बार चाकू से वार किया गया।
सैफ अली खान पर बीती देर रात एक अनजान सख्श ने हमला कर दिया। बता दे कि ये घटना उनके घर पर हुई। कल रात करीब 2 बजे एक अनजान सख्श चोरी के इरादे से उनके घर में घुस गया और सैफ पर चाकू से हमला किया। इस दौरान करीना कपूर और उनके दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे। इस घटना में सैफ को कंई चोटें आई है और फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
हाल ही में सैफ अली खान के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बीती देर रात घटना के बाद का है। इस वीडियो में करीना कपुर को अपनी हाउस हेल्प के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे काफी घबराई हुई लग रही है। एक्ट्रेस के चेहरे से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपनी पति पर हमले के बाद वे कितना डर गई थी।
वहीं इस घटना के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की गई है। इसमें लिखा है, “पिछली रात सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। सैफ को हाथ में चोट लगी है, वे अस्पताल में है और उनका इलाज चल रहा है। बाकि पूरा परिवार ठीक है। हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते है कि वे धैर्य रखें और इस मामले में कोई भी अनुमान न लगाए। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। आप सभी की चिंता के लिए आपका शुक्रिया।”
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More