Kaziah Liz Mejo won the Miss Universe India 2026 crown: केरल की केजिया लिज़ मेजो ने जयपुर में आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है।
Kaziah Liz Mejo ने जीता Miss Universe India 2026 का खिताब
केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज़ मेजो ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है। राजस्थान के जयपुर के जी स्टूडियो में रविवार को आयोजित भव्यफिनाले में देशभर से आईं 52 फाइनलिस्ट्स के बीच से केजिया ने बाजी मारी। पिछली विजेता मोनिका विश्कर्मा ने उन्हें ताज पहनाकर अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।
अलप्पुझा जिले के मवेलिककरा की रहने वाली केजिया लिज़ मेजोअब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस साल नवंबर में प्यूटरो रिको में होने वाले 75वे मिस यूनिवर्स पेजेंट में हिस्सा लेंगी। वैष्णवी गणेश प्रथम रनर-अप और मिस इंटरनेशनल इंडिया चुनी गईं।
Kaziah Liz Mejo कौन हैं ?
केजिया लिज़ मेजो का जन्म 2007 में हुआ था। उनकी परवरिश आबू धाबी में हुई। उन्होंने आबू धाबी के एमिरेट्स इंटरनेशनल स्कूल और आबू धाबी इंडियन स्कूल से पढ़ाई की। वे 2012 से शास्त्रीय नृत्य सीख रही हैं। वे परफार्मिंग आर्ट में रूचि रखती हैं। फ़िलहाल वे लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। केजिया कोच्चि में रह रही हैं।
Kaziah Liz Mejo जीत चुकी हैं मिस टिन का खिताब
केजिया लिज़ मेजो का पेजेंट की दुनिया में सफर 2024 में मिस टिन दीवा का खिताब जीतने से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2025 में मिस टिन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में वे फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब जीता था। जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुईं। उनके माता-पिता मेजो अब्राहम और सुजा मेजो मावेलिक्करा के निवासी हैं।
Miss Universe India 2026 पेजेंट के बारे में
यह मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट का तीसरा संस्करण था। जिसका आयोजन ग्लैमलैंड ग्रुप ने किया। फाइनल से पहले कई राउंड जयपुर, दिल्ली, इंदौर और बेंगलुरु में हुए। जिनमें सैशिंग सेरेमनी, गाला राउंड और स्विमसूट प्रतियोगिता शामिल थीं। इस बार 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, 20 वाइल्ड कार्ड और एक एनआरआई प्रतिभागी समेत 52 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।
केजिया लिज़ मेजो की प्रतिक्रिया
कैजिया ने खुद को कभी असुरक्षित महसूस करने और बॉडी इमेज को लेकर संघर्ष की बातें भी सार्वजनिक तौर पर साझा की, जिसने उन्हें युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बनाया। अब उनका लक्ष्य केरल से मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली प्रतियोगी बनना है।





