
Honest Countries List: गत कई वर्षों से विश्व के सबसे ईमानदार देशों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसके बावजूद भी बहुत से देश अपने यहां से भ्रष्टाचार नहीं मिटा पा रहे हैं।
Honest Countries List: India का ईमानदार देशों की लिस्ट में स्थान
ईमानदार और भ्रष्ट देशों की लिस्ट ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोनावायरस महामारी के दौर में सबसे ज्यादा ईमानदार (Honest Countries List) पांच देश है। जिनमें डेनमार्क ,न्यूजीलैंड ,फिनलैंड सिंगापुर और स्वीडन है। जबकि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले देशों में वेनेजुएला ,यमन ,सीरिया ,सोमालिया और दक्षिणी सूडान शामिल है।
India का भ्रष्टाचार के मामले में 86वां नंबर
इस सूची में भारत (India) 180 देशों में से भ्रष्टाचार के मामले में 86 वें नंबर पर है। जबकि साल 2019 में 80वे स्थान पर था। यानि भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा है।
कैसे की जाती है ईमनदारी का सर्वे ?
बता दें, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट बनाने के लिए सभी देशों के लोगों की राय ली जाती है। उनसे सबसे इमानदार और सबसे भ्रष्टाचार वाले देश की रैंकिंग कराई जाती है। यह रैंकिंग 0 से लेकर 100 के आधार पर जारी की जाती है। जिस देश शून्य को मिलता है, जहां पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। जबकि 100 अंक वाले को सबसे ईमानदार करार दिया जाता है।
ये भी पढ़ें, खुशहाल देशों की सूचि में फिसला भारत ,पहुंचा 140वें पायदान पर
दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश कहलाए जाने वाला अमेरिका, भ्रष्टाचार के मामले में 180 देशों में से 67वे नंबर पर है। भ्रष्टाचार के मामले में चीन 78 वे , नेपाल 117 वे , पाकिस्तान 124 वे और बांग्लादेश 146 वे स्थान पर है।
टी औ आई की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला देश दक्षिणी सूडान और सोमालिया है। इन दोनों देशों को 12 अंक मिले हैं और दोनों ही देश 180 देशों की सूची में 179 वे स्थान पर है।
अमेरिका के अलबामा में बच्चों का यौन शोषण करने वालों को लगाया जाएगा नपुंसकता का इंजेक्शन