अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शैली सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

झांसी की रहने वाली 17 वर्षीय शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल राउंड में दूसरे ही प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाई इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.59 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। शैली के मेडल जीतने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।

केन्या की राजधानी नैरोबी में चल रही अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शैली सिंह ने लंबी कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। वही स्वीडन की माजा ने 6.60 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में शैली सिंह गोल्ड मेडल से चूक गई। लेकिन भारत के लिए उन्होंने तीसरा पदक दिलाया।  शैली सिंह को पूर्व जंपर बॉबी जॉर्ज और उनकी पत्नी अंजू बॉबी जॉर्ज कोचिंग देते हैं। शैली सिंह लगभग पिछले 3 साल से बॉबी जॉर्ज से कोचिंग ले रही है।

आपको बता दें शैली सिंह ने अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही नैरोबी में आयोजित इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में भारत ने 3 पदक जीतने में सफलता हासिल की है। शैली सिंह से पहले शनिवार को 4×400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक जीता था। वहीं 10000 मीटर वाक रेस में अमित खत्री ने सिल्वर पदक जीता था।

शैलेश सिंह को सिल्वर मेडल जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने शैली सिंह की जीत पर उत्साहित होते हुए कहा,” मैं भारत के लिए रजत पदक जीतने के लिए शैली सिंह को बधाई देता हूं। यह इस
बात का संकेत है कि हमारे युवा एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।” शैली ने तीसरे प्रयास में 6.59 मीटर की छलांग लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9060 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी