Site icon www.4Pillar.news

Video:माधुरी दीक्षित मना रही थी पति का जन्मदिन तभी हुआ कुछ ऐसा जिसको देखकर आप भी हंसने लगेंगे

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में पति डॉक्टर माधव श्रीराम नेने से पहले उनका डॉगी बर्थडे केक खाने के लिए क्रेजी हो जाता है।

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में पति डॉक्टर माधव श्रीराम नेने से पहले उनका डॉगी बर्थडे केक खाने के लिए क्रेजी हो जाता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित नेने अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने का जन्मदिन मनाती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस वीडियो में मजेदार बात की है कि उनका डॉगी केक खाने के लिए इतना बेचैन हो जाता है कि आपको ये वीडियो देखकर हंसी आने लगेगी। मात्र 3 घंटे में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 527035 बार देखा जा चुका है।

माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,’ डॉक्टर नेने को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, वह शख्स जिसने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी। आपको कितना प्यार करती हूं और आप मेरे लिए कितने मायने रखते हैं। इस बात को शब्दों में बयान नहीं कर सकती।” इस तरह धक धक गर्ल ने पति डॉक्टर नेने के जन्मदिन पर माधुरी दीक्षित ने बहुत ही रोमांटिक मैसेज लिखा है।

आपको बता दें, हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ श्रीराम माधव नेने से माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी है।

Exit mobile version