Video:माधुरी दीक्षित मना रही थी पति का जन्मदिन तभी हुआ कुछ ऐसा जिसको देखकर आप भी हंसने लगेंगे
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में पति डॉक्टर माधव श्रीराम नेने से पहले उनका डॉगी बर्थडे केक खाने के लिए क्रेजी हो जाता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित नेने अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने का जन्मदिन मनाती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस वीडियो में मजेदार बात की है कि उनका डॉगी केक खाने के लिए इतना बेचैन हो जाता है कि आपको ये वीडियो देखकर हंसी आने लगेगी। मात्र 3 घंटे में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 527035 बार देखा जा चुका है।
माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,’ डॉक्टर नेने को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, वह शख्स जिसने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी। आपको कितना प्यार करती हूं और आप मेरे लिए कितने मायने रखते हैं। इस बात को शब्दों में बयान नहीं कर सकती।” इस तरह धक धक गर्ल ने पति डॉक्टर नेने के जन्मदिन पर माधुरी दीक्षित ने बहुत ही रोमांटिक मैसेज लिखा है।
आपको बता दें, हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ श्रीराम माधव नेने से माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी है।
Pingback: माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का सुनहरा मौका,शर्तें जानने के लिए देखें ये वीडियो · www.4Pillar.news
Pingback: अदा शर्मा ने Mothers Day पर किया मजेदार वीडियो पोस्ट,मां के साथ मस्ती करती आई नजर · www.4Pillar.news
Pingback: जन्मदिन खास:माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर जानें उनसे जुडी कुछ खास बातें · www.4Pillar.news
Pingback: क्या आप कर सकते हैं माधुरी दीक्षित का फनी एक्सेंट चैलेंज?वीडियो देखकर कोशिश करें · www.4Pillar.news