4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

महेंद्र सिंह धोनी की ‘हनी’ के साथ ‘चाय डेट’, पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की तस्वीरें 

एम एस धोनी(MS Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टा एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में धोनी ‘हनी’के साथ चाय डेट पर नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी फैंस के बीच सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। माही वैसे तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी फैंस को उनकी अपडेट देती रहती है। सोशल मीडिया पर MS Dhoni की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमे वे रंग बिरंगे तोते के साथ नजर आ रहें हैं।

हनी के साथ चाय एन्जॉय करते नजर आए धोनी

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रंग बिरंगे तोते के साथ नजर आ रहें हैं। तस्वीर शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा, “धोनी अपने हनी के साथ” #chaiDates’ माही की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रहीं हैं। तस्वीरें देखकर फैंस ये कयास लगा रहे है कि ये धोनी का नया पेट है और इसका नाम हनी है।

धोनी के पास है कंई पालतू जानवर

आपको बता दे कि माही के पास पहले से कंई पालतू जानवर हैं। धोनी के पास 7 कुत्ते हैं। इसके आलावा उनके पास पोनी ,घोड़े और कंई पालतू पक्षी भी हैं। धोनी अपने पालतू जानवरो के साथ खूब समय बिताते हैं और अपने डॉग्स को तो खुद ट्रेनिंग भी देते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *