Manoj Sahni: 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य को 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर मनोज साहनी ने जान से मारकर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Manoj Sahni ने किया नया खुलासा
मुंबई के मीरा रोड स्थित गीता नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या करने वाले मनोज साहनी ने पुलिस के सामने नया खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान मनोज साहनी ने बताया कि लड़की ने 3 जून को ख़ुदकुशी कर ली थी। वह डर गया था कि इसका आरोप उस पर लगेगा। इसलिए उसने लड़की के शव को ठिकाने लगाने का फैसला लिया। उसने पुलिस को बताया ,” मैंने सरस्वती के शव के टुकड़े किए, उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला। मैं शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद खुद भी आत्महत्या करने वाला था। मुझे इसका कोई दुख नहीं है। ”
HIV पॉजिटिव
आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसने दावा किया कि लड़की उसकी बेटी के समान थी।
टुकड़े नहीं गईं पाई पुलिस
मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज ने शव को पेड़ काटने वाली आरी से छोटे छोटे टुकड़ो में काटकर प्रेशर कुकर में उबाला ताकि फेंकने में आसानी रहे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव के टुकड़ों को बाल्टी, टब, कुकर और रसोई में मौजूद अन्य बर्तनों में रखा हुआ था। शव के इतने टुकड़े किए कि पुलिस भी गईं नहीं पाई।
शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मृतका के शरीर के कौन कौन से हिस्से गायब हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मनोज को 16 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। Published on: Jun 9, 2023 at 10:37