Marjaavaan Movie

Marjaavaan Movie ने 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया ज़बरदस्त कलेक्शन

Marjaavaan Movie: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ,रितेश देशमुख और तारा सुतारिया स्टारर मरजावां मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

Marjaavaan Movie box office Collection

Marjaavaan को दर्शक सिनेमा घरों में खूब पसंद कर रहे हैं। प्यार और बदले की कहानी पर आधारित फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हो रही है। हालांकि, फिल्म ने जिस तरह की रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी उस हिसाब से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

फिल्म की 7 दिन की कमाई

वहीँ फिल्म की 7 दिन की कमाई की बात करें तो, फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार Marjaavaan फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 7.03 करोड़ रुपए, शनिवार के दिन 7.21 करोड़ रुपए, रविवार के दिन 10.18 करोड़ रुपए , सोमवार के दिन 4.15 करोड़ रुपए ,मंगलवार के दिन 3.61 करोड़ रुपए, बुधवार के दिन 3.16 करोड़ रुपए और गुरुवार के दिन 2.53 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से मरजावां फिल्म की सात दिन की कमाई 37.87 करोड़ रुपए हो गई है।

Marjaavaan Movie में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख का नया अवतार देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीकेंड पर Marjaavaan Movie की कमाई में फिर इजाफा देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top