दिल्ली में आज से शुरू हुई मेट्रो सेवा, पहले ही दिन यात्रियों ने जमकर उड़ाई नियमो की धज्जियां
जून 7, 2021 | by
![Metro service started in Delhi from today, on the very first day passengers flouted the rules](https://4pillar.news/wp-content/uploads/2021/06/Metro-service-started-in-Delhi-from-today-on-the-very-first-day-passengers-flouted-the-rules.png)
भारत की राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ महीने के बाद आज फिर मेट्रो सेवा को शुरू किया गया है। हलांकि यात्रियों को अब भी कोरोना नियमो का ध्यान रखते हुए यात्रा करनी होगी।
देश के राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलो में कमी आई है। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने 7 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। सबसे जरूरी सेवा और दिल्ली की की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो सेवा भी आज से शुरू हो चुकी है।
यात्रा के लिए नियम
राजधानी दिल्ली में आज से लोग मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी यात्रियों को लेकर चलेगी। यात्रियों को सफर दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर यात्री पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।
पहले ही दिन यात्रियों ने उड़ाई कोरोना नियमो की धज्जियां
भारत की राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा के शुरू होने के पहले ही दिन यात्रियों ने कोरोना नियमो का पालन नहीं किया। DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने 50 फीसदी यात्रियों को बैठने की सहूलियत के साथ अपनी मेट्रो सेवा शुरू की है।
मेट्रो में किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं दी गयी है। लेकिन लोग नियमो को तोड़ते हुए नजर आये और खड़े होकर भी लोगो ने मेट्रो में सफर किया।
मेट्रो सफर से जुडी कुछ खास बाते
- दिल्ली मेट्रो अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा।
- दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टैन्सिंग नियमो का पालन करने की अपील की है।
- मेट्रो स्टेशन पर पहले जिन स्टेशन से एंट्री -एग्जिट होती थी अभी भी वहीं से होती रहेगी।
RELATED POSTS
View all