INDvWI : मिताली राज ने सौरव गांगुली महेंद्र सिंह धोनी अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड , बनी भारत की नंबर वन कप्तान

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो महेंद्र सिंह धोनी मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली भी नहीं बना पाए। इस तरह मिताली राज भारत की नंबर वन कप्तान बन चुकी है।

मिताली राज क्रिकेट पर पिछले दो दशकों से राज कर रही है। जब भी वह कोई मैच खेलती है तब कोई ना कोई रिकॉर्ड  जरूर बनाती है। फिलहाल मिताली राज चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने ऐसा कर दिखाया है जो भारत के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी नहीं कर पाए। ऐसा करते हुए मिताली भारत की नंबर वन कप्तान बन चुकी है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड कप के मुकाबले में कप्तानी की। जिस मामले में मिताली राज ने सारे भारतीय कप्तानों को चाहे वह पुरुष या महिला को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कप्तान मिताली राज सबसे ज्यादा विश्व कप मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गई है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा है। राज भारत ही नहीं बल्कि इस मामले में दुनिया की दूसरी महिला कप्तानों से भी आगे है।

ये भी पढ़ें,मिताली राज कप्तान के रूप में 5000 एकदिवसीय रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

एक दिवसीय वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का भारतीय रिकॉर्ड इससे पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। उन्होंने 23 वर्ल्ड कप मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। मिताली राज ने इस रिकॉर्ड को अब अपने नाम कर लिया है। मिताली को यह कामयाबी वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में मिली।

24 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

मिताली राज का 24 वां मैच था। जिसमें वह भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही थी। इससे पहले पिछले 23 मुकाबलों में वह भारत को 14 मैचों में जीत दिला चुकी हैं। वहीं आठ मैच भारत ने हारे हैं। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

मिताली, अजरुदीन के बाद तीसरे नंबर पर धोनी

आईसीसी वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने के भारतीयों की सूची में एम एस धोनी तीसरे स्थान पर है। महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप मुकाबलों में बतौर कप्तान 17 मैच खेले हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8941 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “INDvWI : मिताली राज ने सौरव गांगुली महेंद्र सिंह धोनी अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड , बनी भारत की नंबर वन कप्तान

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री