Site icon 4PILLAR.NEWS

कौन है कपिल सांगवान, जिसने ली नफे सिंह राठी मर्डर की जिम्मेदारी

Nafe Singh: कपिल सांगवान ने ली नफे सिंह राठी मर्डर की जिम्मेदारी

Nafe Singh Rathee murder case : 25 फरवरी को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इनेलो नेता की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है। कपिल सांगवान ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में बुधवार को नया खुलासा हुआ है। लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इनेलो नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

अपनी फेसबुक पोस्ट में कपिल सांगवान ने कहा कि नफे सिंह राठी गैंगस्टर मंजीत महल का दोस्त था। मंजीत का भाई संजय और नफे सिंह प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का धंधा करते थे। गैंगस्टर ने आगे कहा, जो मेरे दुश्मनों से हाथ मिलाएगा, मैं उसका यही अंजाम करूंगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस कपिल सांगवान की फेसबुक पोस्ट की जांच कर रही हैं। पुलिस का मानना है की कई बार अपराधी ऐसी पोस्ट अपनी दहशत फैलाने के लिए भी करते हैं।

Nafe Singh: कपिल सांगवान ने ली नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी

गैंगस्टर कपिल सांगवान ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि नफे सिंह  राठी गलत इंसान था। उसने अपनी राजनीतिक पहूंच का फायदा उठाकर बहादुरगढ़ में बहुत लोगों की जमीन पर कब्जा किया है। बता दें, गत रविवार शाम को नफे सिंह राठी की चार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस गोलीकांड में नफे सिंह सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। हमलावरों ने पचास गोलियां चलाई थी। इनेलो लीडर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

बदमाश कपिल सांगवान की फेसबुक पोस्ट

सांगवान ने नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा,” सभी भाइयों को राम राम। जो इस रविवार को नफे सिंह का मर्डर हुआ है ,वो मैंने करवाया है। इस हत्या की वजह नफे सिंह और मंजीत महल की गहरी दोस्ती थी। ये मंजीत के भाई संजय के साथ मिलकर प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता था। ”

आगे लिखा,”जो मेरे दुश्मन के साथ हाथ मिलाएगा, उसका यही अंजाम होगा। इसने मेरे जीजा और दोस्तों की हत्या में मंजीत का सपोर्ट किया था। जो मेरे दुश्मन को सपोर्ट करेगा, पूरी पचास गोलियां उसका इन्तजार करेंगी। राठी ने सत्ता में रहकर जितने लोगों की  हत्या करवाई और प्रॉपर्टी का कब्जा किया, वो पूरा बहादुरगढ़ जानता है। अगर पुलिस मेरे जीजा की हत्या के समय इतनी एक्टिव होती तो मझे जुर्म की दुनिया में आने की जरूरत नहीं पड़ती। कपिल सांगवान नंदू। ”

कौन है कपिल सांगवान ?

कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। उसे 12 वीं तक की पढ़ाई दिल्ली के विकासपुरी से की थी। इसके बाद उसने गुरुग्राम की एमिटी यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट का दाखिला लिया। जुर्म की दुनिया में उसे नंदू का नाम से जाना जाता है। फ़िलहाल वह लंदन में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां कर रहा है। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वह वसूली का भी धंधा करता है।

Exit mobile version