करीना करिश्मा कपूर के भाई अरमान की शादी में नीता और ईशा अंबानी लहंगे में आई नजर,देखें फोटोज
अरमान जैन की शादी अनीसा मल्होत्रा के साथ हुई
करीना और करिश्मा के कजन है अरमान
शादी में शामिल हुआ अंबानी परिवार
देखें शादी की वायरल तस्वीरें
करीना के भाई अरमान जैन की शादी में नीता अंबानी,ईशा अंबानी ,श्लोका मेहता सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आई। इस वेडिंग में नीता अंबानी गोल्डन और रेड लहंगे में नजर आई। वहीँ ईशा अंबानी पिंक कलर के लहंगे में दिखाई दी।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के कजन ब्रदर अरमान जैन की शादी सोमवार को अनीसा मल्होत्रा के साथ हुई। इस शादी में बॉलीवुड के सितारों के अलावा अंबानी परिवार ने भी शिरकत की।
इस शादी में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंची। अरमान की शादी में नीता अंबानी जहां क्रीम गोल्डन और रेड कलर के लहंगे में नजर आई वहीँ उनकी बेटी ईशा अंबानी डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइन किए हुए पिंक कलर के लहंगे में दिखाई दी। यह दूसरी बार है जब किसी फंक्शन में ईशा अंबानी पिंक कलर के लहंगे में नजर आई।
इससे पहले ईशा अंबानी ने पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा साल 2019 में पहना था। उस समय उन्होंने ने अपने परिवार की शादी में यह लहंगा पहना था। इस लहंगे पर हाथ से कशीदाकारी की गई है और क्रिस्टल,सिल्क के धागों की कारीगरी की गई है। ईशा अंबानी ने इस लहंगे को शार्ट जैकेट ब्लाउज के साथ पहना हुआ था। फ्लोरल डिज़ाइन के इस लहंगे के साथ ईशा अंबानी ने स्टोल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ था।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि इस बार ईशा ने इस लहंगे के साथ अलग ज्वेलरी कैरी की हुई है। पिछली बार ईशा अंबानी ने प्लेन डायमंड चोकर पहना हुआ था इस बार उन्होंने एमराल्ड ज्वेलरी कैरी की है। नीता और ईशा अंबानी के साथ इस शादी में श्लोका मेहता , आकाश अंबानी और राधिका मर्चेंट भी शामिल हुए।