4pillar.news

नोरा फतेही का जबरदस्त डांस बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

अप्रैल 13, 2019 | by

Nora Fatehi’s tremendous dance video is being watched again and again

नोरा फतेही का अंगद बेदी के साथ ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने पहली बार चुपी तोड़ते हुए कहा था कि सभी लड़कियां कभी ने कभी इस दौर से गुजरती हैं। मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था क्योंकि मैंने कभी इसकी उम्मीद नही की थी।

कुछ दिन पहले धूपिया और अंगद बेदी ने शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले नोरा फ़तेही और अंगद बेदी डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद पहली बार नोरा ने मीडिया के सामने खुलकर बात करते हुए कहा था मैं लगभग दो महीने तनाव में रही थी। लेकिन ये अच्छा ही हुआ ब्रेकअप के बाद मैंने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

आपको बता दें ,नोरा फ़तेही एक जबरदस्त डांसर है। उनके डांस वीडियो इंटरनेट पर छाए रहती हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोरा इस वीडियो में में टोटल धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा फ़तेही ने एक नया वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। नोरा ने कुछ दिन पहले ज़ी सीने अवार्ड्स में भी डांस परफॉर्मेंस दी थी। इंटाग्राम पर नोरा के 40 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

नोरा फ़तेही बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘बाहुबली’फिल्म में एक गाने पर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म सत्यमेव जयते के गाने ‘दिलबर’पर भी उनके डांस को खूब सराहा गया था। नोरा फ़तेही सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘भारत’ में भी नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

RELATED POSTS

View all

view all