Neeraj Silver: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।
नीरज के रजत पदक जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी
नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। नीरज चोपड़ा पहले ऐसे भारतीय खिलाडी हैं जिन्होंने World Athletics Championships के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीता है।
इस पहले इस स्पर्धा में भारतीय महिला खिलाडी अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था। अंजू ने साल 2003 में में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
Neeraj Silver: पीएम मोदी का ट्वीट
नीरज चोपड़ा द्वारा इतिहास दोहराने पर उन्हें पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा ,” हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि। नीरज चोपड़ा को शुभकानाएं #WorldChampionships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
राजनाथ सिंह ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी
पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। उनके अलावा केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
क्या बोले नीरज चोपड़ा ?
वही नीरज चोपड़ा ने रजत पर निशाना लगाने के बाद न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा ,”आज एंडरसन पीटर्स का दिन था। उसने आज अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने भी काफी कोशिश की थी, आज काफी कठिन प्रतियोगिता थी। लेकिन हमने मेडल जीता इस बात की खुशी है और आज काफी कुछ सीखने को मिला। ”
उन्होंने कहा ,” विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काफी समय के बाद हमें मेडल मिला है तो इस बात की खुशी है। खेल में ऊपर-नीचे होता रहता है। लेकिन हमें अपना काम करते रहना चाहिए और वो मैं करता रहूंगा तथा कोशिश करूंगा कि आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करूं “