प्रियंका चोपड़ा ने जेठ केविन जोनस को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई,देखें तस्वीरें

Kevin Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ केविन जोनस के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें बर्थडे की बधाई। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Kevin Jonas को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई,

अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के भाई और प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में बधाई दी है।

इंस्टाग्राम एकाउंट

प्रियंका चोपड़ा ने केविन जोनस के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा संदेश लिखा है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने केविन जोनस को अपना भाई बताते हुए कहा कि वह हमेशा उनका साथ देते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया पति निक जोनस का टॉप सीक्रेट

 

View this post on Instagram

 

To the brother who always has my back! Happy birthday @kevinjonas may this year be the best one yet! Love you loads.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


प्रियंका चोपड़ा

केविन जोनस के जन्मदिन पर बधाई देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ,” एक ऐसा भाई जिसने हमेशा मेरा साथ दिया है। केविन जोनस को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। आपका यह साल सबसे बेस्ट रहे। ” निक जोनस की उम्र को लेकर आलोचकों ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक,पति ने दिया करारा जवाब

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday to my older bro @kevinjonas this is me playfully pushing his head into a wall. Seemed like the appropriate photo to share on his birthday. Love you man.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा  के अलावा निक जोनस ने भी अपने बड़े भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा ,” मेरे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। ये मैं हूं, जो उनके सर को जबरदस्ती दीवार में धकेल रहा हूं। इनके जन्मदिन पर शेयर करने के लिए यह फोटो सबसे बेस्ट है। ”

वहीं काम के मोर्चे की बात करें तो, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ‘द स्काई इज पिंक’ मूवी रिलीज हुई है। निक जोनस से साल 2018 में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में कमबैक किया है।

द स्काई इज पिंक मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top