Priyanka Chopra nick: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपन पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंची। एक्ट्रेस ने इस दौरान रामलला के दर्शन किए, जिसकी…
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फैमिली संग भारत आई हुई है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी और माँ मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने राम मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान की कंई तस्वीरें सामने आई है जिसमें पीसी को अपनी फैमिली संग रामलला की पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है।
Priyanka Chopra nick: प्रियंका ने फैमिली संग किए रामलला के दर्शन
सामने आई तस्वीरों में पीसी की पूरी फैमिली ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। निक जोनास ने जहां इस दौरान कुर्ता पायजामा पहना था। वहीं प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहने दिखी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ था। तस्वीरों में प्रियंका और निक भक्ति में लीन नजर आ रहे है। वहीं पंडित जी को इस दौरान उन्हें तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है।
फैंस का रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब रिएक्ट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्हे अयोध्या में देखकर बेहद खुशी हुई, खासकर निक जोनास को।’ एक लिखा, ‘ये अभी भी अपनी जड़ों से जुडी हुई है।’ कंई अन्य फैंस ने कमेंट सेक्शन में जय श्री राम लिखा है।