प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास को उनके बेस बॉल गेम में चीयर करने पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री एकदम कूल लुक में नजर आ रही है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

पति Nick Jonas के बेस बॉल गेम में उन्हे चीयर करती नजर आई Priyanka Chopra, देखिए तस्वीरें 

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास को उनके बेस बॉल गेम में चीयर करने पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री एकदम कूल लुक में नजर आ रही थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली को समय देना भी अच्छे से जानती है। बीते दिनों ही वे एक बेटी  की माँ बनी है। पीसी अक्सर अपने फैमिली टाइम वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बेस बॉल खेलते अपने पति निक जोनास के लिए चीयरलीडर बनी। इस दौरान अभिनेत्री एकदम मस्ती भरे अंदाज में नजर आई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पति के लिए चीयरगर्ल बनी प्रियंका चोपड़ा

दरअसल रविवार को निक जोनास ने बेस बॉल गेम प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका भी अपने पति निक जोनास को चीयर करने बेस बॉल ग्राउंड पहुंची। उन्होंने खेल के दौरान की पांच तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में निक बेस बॉल खेलते नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में प्रियंका नेट के पास खड़े रहकर उनकी गेम देखती हुई नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में अभिनेत्री एकदम कूल लुक में नजर आरही है। चौथी तस्वीरें में बेस बॉल की पूरी टीम नजर आ रही है। आखिरी तस्वीर में प्रियंका की जर्सी पर उनका नाम और नंबर 2 लिखा नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गेम डे।’ इसी के साथ उन्होंने #perectsunday #Happyvallis जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही हर बार की तरह उनकी ये तस्वीरें छा गई। महज 6 घंटे में इन तस्वीरों को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनास ने कमेंट करते हुए फायर इमोजी ड्राप किया है। इसक आलावा फैंस भी कमेंट सेक्शन में खूब प्रतिक्रिया  देते नजर आए।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *