प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका के फैंस तस्वीरें देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना लेटेस्ट फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल 

प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका के फैंस तस्वीरें देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका आए दिन फैंस के बीच छायी रहती है, चाहे फिर वे अपनी एक्टिंग के कारण से हो या अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण। प्रियंका के चाहने वाले को उनकी हर एक अदा पसंद आती है। हाल ही एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है।

शेयर किया लेटेस्ट फोटोशूट

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ये फोटोशूट वैनिटी फेयर फरवरी 2022 के लिए कराया है। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस एकदम   ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है। प्रियंका ने पांच तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस एक रेड ट्रांसपेरेंट कपडे में लिपटी नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है और कर्ली बालों के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। अन्य तस्वीरों में भी एक्ट्रेस का काफी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी अदाएं किसी को भी उनका दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।

फैंस कर रहे तारीफ

प्रियंका की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत। इस पर गर्व है।’ फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, उफ्फ ये अदा।’ दूसरे ने लिखा, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों पर ब्यूटीफुल, स्टन्निंग जैसे कमेंट कर रहें हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top