Jaani: पंजाबी सिंगर और लिरिक्स राइटर जानी जोहान का रोड एक्सीडेंट हो गया है। जानी मंगलवार शाम को अपने दोस्तों संग ट्रेवल कर रहे थे कि तभी उनकी गाडी दूसरी गाडी से टकराने के कारण पलट गई। एक्सीडेंट के बाद कार में मौजूद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
Jaani ने रोड एक्सीडेंट के बाद बताया अपना हाल
‘फिलहाल’,’पछताओगे’,तितलियाँ और ‘बारिश की जाए’,जैसे गाने लिखने वाले लिरिक्स राइटर जानी का रोड एक्सीडेंट हो गया है। दरअसल जानी मंगलवार शाम को अपने दोस्तों संग ट्रेवल कर रहे थे। तभी उनकी कार मोहाली के 88 सेक्टर में एक अन्य कार से टकराने के कारण पलट गई। एक्सीडेंट के बाद जानी और उनके दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। एक्सीडेंट के बाद अब सिंगर ने अपनी हेल्थ की जानकारी दी है।
सही सलामत है जानी और उनके दोस्त
जानी ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी तबियत की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन मे लिखा, ‘आज अक्खा ने मौत वेखी,पर फेर बाबा नानक नु वेख्या। आज मौत ते रब दोनों इक्क्ठे वेखे। मैं ते मेरे दोस्त ठीक आ। बस हल्की सी चोटे आई है। दुआओं च याद रखियो। जानी।’
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए
जानी ने पोस्ट में लिखा, ‘भगवान की दया से, हम सब जो कार में मौजूद थे सब ठीक हैं। अथॉरिटी अपना काम कर रही है। हम सब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। जानी की इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर चिंता जताई है और उनके जल्दी से ठीक होने की कामना की है।
Published on: Jul 20, 2022 at 18:28