National

Rinku Singh Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, इंगेजमेंट रिंग पहनते ही आँखों से छलक पड़े आंसू 

Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह ने आज सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। हाल ही में दोनों की इंगेजमेंट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिसमें…

Rinku Singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब इस कपल ने ऑफिशियली अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दरअसल आज रिंकू और प्रिया सगाई के बंधन में बंध गए है। उनकी इंगेजमेंट की कंई तस्वीरें  और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई (Rinku Singh Engagement)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे है। लुक की बात  करें तो रिंकू इस दौरान वाइट ऑउटफिट में नजर आए। प्रिया को लाइट पिंक कलर का लहंगा पहने देखा गया, वहीं मैचिंग ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

भावुक हुई प्रिया सरोज

इस सगाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रिंकू प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाते है, तो वे काफी भावुक हो जाते है। प्रिया जैसे-तैसे खुद को संभालती है और आँखों से आंसू पोछती है। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है।

रिंकू-प्रिया की सगाई में पहुंचे थी ये हस्तियां

बता दे कि आज लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई का फंक्शन रखा गया। इस समरोह में फैमिली मेंबर्स, कुछ करीबी रिश्तेदार और राजनीती से जुड़े कंई लोग पहुंचे थे। राजीव शुक्ला, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन सहित कंई हस्तियाँ इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

 

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *