भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 47 साल के हो गए है। उनका जन्म कोलकाता के बेहाला में 8 जुलाई 1972 को हुआ था। सौरव गांगुली के जन्म दिन पर दुनिया भर लोग

सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली को दादी बोलकर दी जन्मदिन की बधाई ,ट्वीट हुआ वायरल

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 47 साल के हो गए है। उनका जन्म कोलकाता के बेहाला में 8 जुलाई 1972 को हुआ था। गांगुली ने 1996 में उन्होंने लॉर्ड्स में ज़बरदस्त शतक बनाया।

हैप्पी बर्थडे सौरव गांगुली

‘सौरव गांगुली’ के जन्म दिन पर दुनिया भर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रिंस ऑफ़ कोलकाता और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत योगदान रहा है। वर्ष 1996 में उन्होंने लॉर्ड्स में ज़बरदस्त शतक बनाया था। दादा ने 49 टेस्ट मैच और 147 एकदिवसीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। सौरव गांगुली 18575 बनाकर भारत के सबसे बड़े तीसरे खिलाड़ी बने। गांगुली विश्व कप में 183 रन बनाकर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

आपको बता दें ,’सचिन तेंदुलकर’ और सौरव गांगुली भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अंडर 15 में भी एकसाथ मैच खेले हैं। आज सौरव गांगुली के जन्म दिन पर मास्टर-ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनको पुराने दिनों की एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए खास अंदाज में जन्म दिन की बधाई दी।

जन्मदिन मुबारक हो दादी

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ‘सौरव गांगुली’ को ट्विटर बधाई देते हुए लिखा ,”जन्मदिन मुबारक हो दादी। हमारे अंडर -15 दिनों में आपके साथ खेलने से लेकर अब आपके साथ टिप्पणी करने तक। यह काफी यात्रा रही है। आगे एक महान वर्ष है। ” इस ट्वीट के साथ सचिन तेंदुलकर ने पुराने दिनों की याद को ताज़ा करते हुए ,’प्रिंस ऑफ़ कोलकाता’ सौरव गांगुली को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर का ये ट्वीट वायरल हो गया है। उनके फैंस इस कमेंट कर रहे हैं। सचिन के कई फैंस तो तेंदुलकर को दादी नहीं दादा बताकर कर कमेंट कर रहे हैं।


कल 7 जुलाई को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन था। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। एमएस धोनी 38 साल के हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने धोनी को जन्मदिन की शुभकानाएं देते हुए ट्वीट किया ,” आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं एमएस धोनी। वर्ष मंगलमय हो। अगले दो मैचों के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। ”


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली को दादी बोलकर दी जन्मदिन की बधाई ,ट्वीट हुआ वायरल” को एक उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *