सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानती है। मिर्जा एक टीवी मैकेनिक की बेटी है। सानिया मिर्जा 27 दिसंबर को पुणे स्थित NDA शामिल होंगी।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के देहात कोतवाली के जसोवर की रहने वाली सानिया मिर्जा भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। उन्होंने यह मुकाम एनडीए की परीक्षा पास कर हासिल किया है। उन्होंने न केवल यूपी का बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। हिंदी मीडियम के स्कूल में पढ़ने वाली मिर्ज़ा ने कहा कि अगर हिंदी के छात्र भी ठान लें तो सफलता जरूर मिलेगी। वह 27 दिसंबर 2022 को नेशनल डिफेंस अकैडमी खड़कवासला में शामिल होंगी।
सानिया मिर्जा की कामयाबी पर उसके माता पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा कि वह भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना रोल मॉडल मानती हैं।
मिर्ज़ा ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद वह मिर्जापुर के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गई। मिर्जा यूपी बोर्ड में जिले की टॉपर रही थी। मिर्जा ने सेंचुरियन डिफेंस अकादमी में अपनी तैयारी की।
सानिया मिर्जा ने अपनी सफतला का श्रेय अपने माता पिता के साथ-साथ सेंचुरियन डिफेंस अकादमी को दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल डिफेंस अकडेमी ( NDA ) 2022 की परीक्षा में लड़ाकू पायलट में केवल सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व थी। वह पहले प्रयास में सफलता हासिल नहीं कर पाई लेकिन दूसरे प्रयास में सफल हुई।
नेशनल डिफेंस अकडेमी 2022 की परीक्षा में पुरुष और महिलाओं के लिए कुल 400 सीटें थी। जिसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए और दो सीटें महिला फाइटर पायलटों ( Female Fighter Pilots ) के लिए रिजर्व थी। इन दोनों सीटों पर अपनी प्रतिभा के दम पर सानिया मिर्जा जगह बनाने में कामयाब रही। सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा में 149 वां रैंक हासिल किया है।
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More