Kabir Singh: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार ज़बरदस्त कमाई कर रही है।क्रिकेट वर्ल्ड कप का भी कोई खास असर फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ रहा है।
Kabir Singh hindi film
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की फिल्म ‘कबीर सिंह’ दिन प्रति दिन अपना नया रिकॉर्ड बना रही है। Kabir Singh की शानदार ओपनिंग और कमाई के मामलों में उनकी दूसरी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। इससे पहले शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत ने ओपनिंग के दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी जबकि कबीर सिंह ने ओपनिंग के दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की है।
Kabir Singh फिल्म की कमाई
फिल्म कबीर सिंह ( Kabir Singh)ने 13 दिन में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सलमान खान की फिल्म भारत को पीछे छोड़ दिया है। भारत फिल्म ने ये आंकड़ा14 दिन में पार किया था और उरी ,द सर्जिकल स्ट्राइक ने यही आंकड़ा 28 दिन में पार किया था।फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म कबीर सिंह ने बीते शुक्रवार 5 जुलाई को 5.40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 218.60 करोड़ रुपए हो गई है।
#KabirSingh remains steady on [third] Fri… Should gather speed on [third] Sat and Sun… Will cross ₹ 225 cr today [Sat]… [Week 3] Fri 5.40 cr. Total: ₹ 218.60 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2019
Kabir Singh की टोटल कमाई
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म कबीर सिंह रविवार तक 230 करोड़ रुपए तक का आंकड़ा पार सकती है।
- ये भी पढ़ें :President Droupadi Murmu का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- OP Sindoor में भारतीय सेना ने इस्तेमाल किया था TTP मॉडल: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह का ब्यान
- OP Singh ने संभाला Shatrujeet Kapur का पद,पूरन कुमार मामले में शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया
- Seema Anand भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली हस्ती बनीं





