शाहरुख खान ने वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्म “दीवाना” से बॉलीवुड में कदम रखा था। आज उनको बॉलीवुड में 29 वर्ष पुरे हो गए हैं।
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान को आज बॉलीवुड में 29 वर्ष पुरे हो गए हैं। शाहरुख़ ने वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्म “दीवाना” से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस फिल्म में शाहरुख़ के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थी। यह फिल्म काफी हिट भी रही। टीवी पर सर्कस धारावाहिक से दर्शको का मनोरंजन करने एक बाद शाहरुख़ ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
शाहरुख़ खान के बॉलीवुड में 29 वर्षो का सफर तय होने पर किंग खान के फैंस उनपर अपना प्यार बरसा रहें हैं और उन्हें लगातार बधाई दे रहें हैं। बॉलीवुड में इतना लंबा सफर तय करने पर खुद किंग खान भी इमोशनल हो गए और उन्होंने अपने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद किया।
शाहरुख़ खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” काम करते हुए 30 साल से आपका प्यार मिल रहा है और आज भी आपका वो प्यार वैसे ही बरकरार है। एहसास हुआ कि जिंदगी का आधे से ज्यादा समय मैंने आपको एंटरटेन करने में निकाल दिया। कल समय निकलूंगा और व्यक्तिगत रूप से कुछ प्यार वापिस साझा करूंगा। धन्यवाद इसकी बहुत जरूरत थी”
ये भी पढ़ें,अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान क्यों नहीं कर सकते एक साथ काम, जब शाहरुख़ ने खुद बताया था इसका कारण
आपको बता दें कि शाहरुख़ खान पिछली बार साल 2018 में फिल्म “जीरो” में नजर आये थे। इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थी। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसके बाद शाहरुख़ ने ब्रेक लिया और अब शाहरुख़ फिल्म “पठान ” में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री इंतजार है।
प्रातिक्रिया दे