अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक है, लेकिन अब एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अभी उनका काम बंद हो गया है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया- ‘काम-वाम सब बंद हो गया है बस…’

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक है, लेकिन अब एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अभी उनका काम बंद हो गया है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। बिग बी अक्सर अपने फैंस को अपने से जुडी हर अपडेट देते रहते है। बच्चन साहब इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने घर पर अच्छा समय बिता रहे है। हाल ही में उन्होंने धुप सेंकते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने मुंबई के मौसम की भी तारीफ की थी।

शेयर की तस्वीर

बिग बी ने हाल ही में अपनी एक क्लोज-अप तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देख जा सकता है कि उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘काम वाम सब बंद है, बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।’उनकी इस तस्वीर पर अभिनेत्री बिपाशा बाशु ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो क्यूट।’

कोरोना की वजह से प्रभावित हुआ काम

गौरतलब है कि देश में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ते जा रहे है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। मुंबई में भी कोरोना को देखते हुए पाबंदियां लगाई गयी है, और जहां शूटिंग हो रही वहां भी तमाम सावधानियां बरती जा रही है। ऐसे में बिग बी ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए काम बंद होने के बारे में बताया है।

बिग बी के पास नहीं है काम की कमी

ऐसा नहीं है कि अमिताभ बच्चन के पास काम की कमी है। 79 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन की एनर्जी और काम करने की लग्न को देखकर हट्टे-कट्टे नौजवान हैरान रह जाते है। बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हर सीजन को होस्ट करते है। उनका यह शो बीते साल दिसंबर में ही खत्म हुआ है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन कंई फिल्मों जैसे ब्रह्मास्त्र, गुडबाय, झुंड में भी जल्द ही नजर आएंगे।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top