बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रही शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कबीर सिंह मूवी के गाने को गाती हुई नजर आ रही हैं।
सलमान खान द्वारा कलर्स टीवी पर होस्ट किए गए टीवी रियलिटी शो में शहनाज गिल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो में उनके पंजाबी लहजे में बात करना और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नोकझोंक करना दर्शकों को बहुत पसंद आया। अब बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।
वुमपला नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज गिल, साल 2019 में संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी कबीर सिंह’मूवी के गाने को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना शाहिद कपूर और कायरा आडवाणी पर फिल्माया गया था। गाने के बोल ‘बदले बदले हैं मेरे तेवर’ हैं। कबीर सिंह मूवी का गाना गाकर शहनाज़ गिल ने सबको अपना दीवाना बना दिया।
आपको बता दें, बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल को बहुत पसंद किया। अब फैंस पंजाब की कटरीना कैफ, शहनाज गिल के लिए बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में एंट्री की मांग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें :बेड शेयरिंग से किसिंग तक, इन कारणों से रहा बिग बॉस 13 सबसे बोल्ड
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More