शहनाज गिल के पंजाबी सॉन्ग जवाई ने मचाया तहलका, बार बार देखा जा रहा है वीडियो

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल का एक पंजाबी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। शहनाज गिल का यह यूट्यूब वीडियो फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। जवाई सॉन्ग में शहनाज गिल का पंजाबी लुक बहुत जबरदस्त लग रहा है।

मशहूर पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल अपने सबसे प्यारे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से टूट सी गई है। फैंस  शहनाज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर करते रहते हैं। इसके अलावा शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के फैन उनको सोशल मीडिया के जरिए याद करते रहते हैं। शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांज के साथ ‘हौसला रख’ फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब पंजाबी एक्ट्रेस का एक पंजाबी गाना जवाई यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। साना के इस थ्रोबैक वीडियो का नाम जवाई है। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

खूब वायरल हो रहा है वीडियो 

शहनाज गिल के पंजाबी सॉन्ग जवाई की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 48 लाख के करीब देखा जा चुका है। फैन इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस गाने को पंजाबी सिंगर रंजीत शरण ने गाया है वही गुरलेज अख्तर और शहनाज गिल ने अभिनय किया है। इस गाने को यंगस्टर म्यूजिक यूट्यूब वीडियो पर पब्लिश किया गया है।

जल्द शूटिंग पर लौटेंगी शहनाज गिल 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहनाज जल्द ही शूटिंग पर लौटने वाली हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने बिग बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरी थी। बिग बॉस के घर में शहनाज और शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद दोनों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में भी एक साथ काम किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top