Site icon www.4Pillar.news

सिंगर आदित्य नारायण बने पिता, पत्नी श्वेता अग्रवाल ने दिया बेटी को जन्म 

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल माता-पिता बन चुके है। सिंगर ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को ये गुड न्यूज़ दी है। 

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल माता-पिता बन चुके है। सिंगर ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को ये गुड न्यूज़ दी है।

सिंगर और पॉपुलर टीवी होस्ट आदित्य नारायण अब पिता बन चुके है। आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी 2022 को एक बेटी को अपने जन्म दिया है। नन्ही सी परी के घर आने पर परिवार के सभी सदस्य काफी खुश है। आदित्य और श्वेता ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ये ख़ुशख़बरी दी है।

शेयर की अपनी शादी की तस्वीर

आदित्य ने अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनको श्वेता की मांग में सिंदूर लगाते देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह बताते हुए हमे ख़ुशी हो रही है कि भगवान ने हमे 24.2.2022 को एक सुंदर बेटी का आशीर्वाद दिया है। इस पोस्ट के सामने आते ही टीवी के जाने-माने सितारे और उनके फैंस उन्हें बधाइयां देने में लग गए।

आदित्य के इस पोस्ट को सोशल  मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। महज 3 घंटे में ही इस पोस्ट को 1 लाख के  लाइक्स मिल चुके हैं।

सिंगर के इस पोस्ट पर तुलसी कुमार,नीति मोहन, शांतनु महेश्वरी,प्रियांक शर्मा, सुगंधा मिश्रा आदि ने कमेंट कर उन्हें बधाइयां दी है। इसके आलावा आदित्य के फैंस भी कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते नजर आए।

Exit mobile version