Singer Sidhu Moose Wala new Punjabi song Mera Na : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज हो गया है।
मूसेवाला के नए पंजाबी गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सिंगर का यह गाना 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चूका है।
सिद्धू मुसेवाला भले ही आज इस दुनिया में ना हों लेकिन उनके करोड़ों फैन की दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। आज दिवंगत सिंगर का नया गाना ‘मेरा ना’रिलीज हुआ हुआ है। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सिद्धू मूसेवाला के इस नए गाने को फैन का खूब प्यार मिल रहा है। लोग उनके इस गाने को देखकर सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं।
बता दें, पिछले साल सिद्धू मूसेवाला को गोली मार दी थी, जिससे उनका देहांत हो गया था। चहेते गायक के निधन ने उनके फैन को झकझोर कर रख दिया। वहीँ उनके पिता बालकोर सिंह ने कहा कि वह मूसेवाला के गानों को अलगे 6-7 साल तक रिलीज करते रहेंगे।
सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद यह उनका तीसरा गाना रिलीज हुआ है। गायक के लेटेस्ट गाने को काफी पसंद किया ज्जा रहा है। बता दें, सिद्धू मूसेवाला के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। लोग उनके गानों को बहुत पसंद करते हैं। यह सिलसिला उनके निधन के बाद भी जारी है।
मूसेवाला के नए गाने पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। रिलीज होते ही इस गाने को अब तक 2 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आवाज सिद्धू मूसेवाला की है संगीत स्टील बंगेज़ ने दिया है। गाने का लिरिक्स ब्रना बॉय का है।
मेरा ना गाने को सुनने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैन काफी भावुक नजर आ रहे हैं। फैन यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपने चहेते सिंगर के बारे में लिख कर उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,” लीजेंड कभी मरते नहीं। आपकी बहुत याद आ रही है। ” दूसरे ने लिखा ,” आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे। ” एक अन्य ने लिखा ,” लव यु जट्टा। ” इस तरह हजारों लोग सिद्धू मूसेवाला के गाने पर कमेंट कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More