Site icon 4PILLAR.NEWS

विवाहेतर संबंध का बदला लेने के लिए बेटे ने किया मां का रेप

Son Rapes Mother: बदला लेने के लिए बेटे ने किया अपनी मां का रेप

Son Rapes Mother: दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 65 वर्षीय मां के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Son Rapes Mother: बेटे ने किया मां का रेप

65 वर्षीय पीड़ित महिला अपनी 25 साल की बेटी के साथ दिल्ली के हौज काजी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपने बेटे के खिलाफ मारपीट और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता ( BNS) की धारा केस दर्ज का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

घटना का विवरण

यह घटना एक अगस्त 2025 को शुरू हुई। उस दिन पूरा परिवार साउदी अरब से हज यात्रा कर वापस दिल्ली लौटा था। महिला का पहला रेप 11 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे हुआ। आरोपी ने अपनी मां को चाक़ू की नौक पर कमरे में बंद कर रेप किया। दूसरी बार आरोपी ने 14 अगस्त को सुबह 03:30 अपनी मां का बलात्कार किया।

विवाहेतर संबंध का बदला लेने के लिए किया रेप

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के कई साल पहले किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध थे। उसने पुलिस की बताया कि वह अपनी मां को सजा देना चाहता था, इसलिए उसने अपनी मां को सजा देने के लिए रेप किया। उनकी एक  बेटी, जो शादीशुदा है और उसी मौहल्ले में रहती है। आरोपी ने अपने पिता से भी अपनी मां को तलाक देने की बात कही थी।

पीड़ित महिला का परिवार

पीड़िता का पति एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी है। वह आरोपी बेटे और छोटी बेटी के साथ हौज काजी में रहती है। उनकी एक बड़ी बेटी भी है जो शादी के बाद उसी मौहल्ले में रहती है।

पीड़िता ने की हज यात्रा

17 जुलाई 2025 को महिला अपने पति और छोटी बेटी के साथ हज यात्रा के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी ने अपने पिता को कई बार फोन किया और माँ से तलाक की मांग की। उसने पिता के सामने दावा किया कि उसकी मां के विवाहेतर कई संबंध थे।

1 अगस्त को जब परिवार दिल्ली लौटा तो बेटे महिला को प्रताड़ित किया। उसे कमरे में बंद कर दिया। डर के मारे पीड़िता अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई और 11 अगस्त को वापस लौटी। घर लौटने पर बेटे ने उसका रेप किया। महिला ने पूरी बात अपनी बेटी को बताई। बेटी मां को शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन ले गई।

पढ़ा लिखा है आरोपी बेटा 

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रेजुएट है और बेरोजगार है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Exit mobile version