बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद की।जिसके लिए उन्हें काफी सम्मान मिल चुके हैं। अब सोनू सूद दुनिया में 50 एशियाई हस्तियों की सूचि में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों,कामगारों,छात्रों और जरूरतमंदों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद को दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूचि में टॉप लिस्ट किया गया। यह अनूठी रैंकिंग 9 दिसंबर 2020, बुधवार के दिन जारी की गई।
ब्रिटेन के वीकली न्यूज़ पेपर ‘ईस्टर्न आई’ में प्रकाशित ‘दुनिया भर में 50 एशियाई हस्तियों की सूचि में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए सोनू सूद की कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में उन सेलेब्रिटीज को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने काम से समाज में एक अलग छाप छोड़ी है।
शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद सोनू सूद ने आभार प्रकट करते हुए कहा,” कोरोना महामारी के दौरान मुझे अहसास हुआ कि देश के लोगों की मदद करना मेरा फर्ज है।” बता दें, कोरोना वायरस महामारी के शुरुआत में,देश में इसका ज्यादा फैलाव न हो, पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान किया था।जिसके बाद, देश भर में उद्योग-धंधें,स्कूल, शिक्षण संस्थान,जिम,सिनेमाघर और यातायात के सभी साधन बंद हो थे। ऐसे में जो जहां था वहीँ जाम हो गया। आपातकाल जैसी स्थिति में सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए और देश भर में फसें लाखों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में मदद की।
सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से सम्मान मिल चूका है। पंजाब और आंध्र प्रदेश सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है।इसके अलावा, उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More