स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल बने पिता, पत्नी मारिया परेलो ने दिया बेटे को जन्म

स्पेन के टेनिस खिलाडी राफेल नडाल पिता बन गए हैं। नडाल की पत्नी मारिया परेलो ने एक बेटे को जन्म दिया है। विश्व के नंबर दो खिलाडी नडाल ने 2019 में मारिया परेलो के साथ शादी की थी। 36 वर्षीय खिलाडी ने जून महीने में अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की थी।

स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल पहली बार पिता बन गए हैं। 8 अक्टूबर को नडाल की पत्नी मारिया फ्रांसिस्का परेलो ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इसी साल जून महीने में राफेल नडाल ने अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी।

रियल मैड्रिड ने दी जानकारी

फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड सी एफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ,” हमारे प्यारे मानद सदस्य राफेल नडाल मारिया परेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी को साझा करने में आपके साथ शामिल हैं। बधाई। ” स्पेनिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दंपति ने इस बच्चे का नाम ‘राफेल’ रखने का फैसला किया है। यह नाम स्पेन में काफी मशहूर है।

14 साल तक एक दूसरे को डेट किया

Rafael Nadal ने अपनी गर्लफ्रेंड Maria Francisca Parello के साथ 2019 में शादी की थी। साल 2005 में राफेल और मारिया ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लगभग 14 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने तीन साल पहले शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी स्पेन के सबसे मशहूर ला फोर्टालेजा रिसोर्ट में हुई थी।

कौन है मारिया परेलो ?

मारिया परेलो ‘राफा नडाल फाउंडेशन’ की प्रोजेक्ट मैनेजर है। इसके अलावा वह एक कंपनी की बीमा एजेंट भी रह चुकी है। कहा जा रहा है कि राफेल और मारिया जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 30 करोड़ रुपए से अधिक है। नडाल की नेटवर्थ 1500 करोड़ रुपए है।

नडाल के ख़िताब

राफेल नडाल इस समय एटीपी रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। उनके ही हमवतन कार्लोस अलकारेज टॉप पर हैं। राफेल नडाल पुरुष सिंगल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने वाले खिलाडी हैं। अब तक वह 22 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीत चुके हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8983 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री