4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Games

Sports Award 2021: नीरज चोपड़ा समेत इन 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवार्ड,देखिये तस्वीरें 

राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेलों में अपना बेहतरीन योगदान देने वाले खिलाड़ियों और  प्रशिक्षको को खेल पुरष्कारों से सम्मानित किया।टोक्यो ओलिंपिक में एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड मैडल जितने वाले नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरष्कार दिया गया।

हर वर्ष खेलो के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालो को खेल पुरष्कारो से सम्मानित किया जाता जाता है। ये पुरष्कार अलग-अलग श्रेणियों जैसे-खेल रत्न पुरष्कार, अर्जुन अवार्ड,द्रोणाचार्य अवार्ड,राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवार्ड,लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में दिए जाते है। इस वर्ष आज शनिवार को राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खेल रत्न पुरष्कार दिए गए।

खेल की दुनिया का सर्वोच्च सम्मान कहे जाने वाला पुरष्कार ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड’ इस साल नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला, जिनके नाम कुछ इस प्रकार है- नीरज चोपड़ा,रवि दहिया,लवलीना बोरगोहेन, श्रीजेश पीआर,अवनि लेखरा, सुमित अंतिल,प्रमोद भगत,मनीष नरवाल,मिताली राज,सुनील छेत्री,मनप्रीत सिंह।

इनको मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जिनक मिला उनके नाम इस प्रकार हैं- शतरंज कोच अभिजीत कुंते,कबड्डी कोच विकास कुमार,कुश्ती सज्जन सिंह,लेख केसी,हॉकी कोच दविंदर सिंह गरचा

इसके आलावा 35 लोगो को अर्जुन पुरष्कार दिया गया, जिसमे अधिकतर खिलाडी पुरुष और महिला हॉकी टीम के शामिल रहे।

इनको मिला द्रोणाचार्य अवार्ड

जिन लोगो को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया उनके नाम है-टीपी ओसिफ ,अशन कुमार,सरकार तलवार,राधा कृष्णन नायर,डॉ तपन कुमार,संध्या गुरंग,जयप्रकाश नौटियाल,प्रीतम सिवाच,एस.रमन।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *