द कपिल शर्मा शो में पहली बार माँ बेटी की जोड़ी यानि नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर नजर आने वाली हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से कपिल शर्मा और अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।

The Kapil Sharma Show : शो में पहली बार नजर आएगी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर की जोड़ी,  कपिल शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर कर नीतू ने लिखी ये बात 

द कपिल शर्मा शो में पहली बार माँ बेटी की जोड़ी यानि नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर नजर आने वाली हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से कपिल शर्मा और अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर दर्शको के मनोरंजन के लिए हाजिर है। कपिल शर्मा शो ने जब से टीवी पर वापसी की तब से ही यह शो सुर्ख़ियों में बना हुआ है। शो में पहले दिन अजय देवगन और नोरा फ़तेहि मेहमान बनकर पहुंचे थे। अगले दिन अक्षय कुमार अपनी बेल बॉटम की टीम के साथ पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने खूब मस्ती की थी। अब की बार शो में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी मेहमान बनकर पहुंच रहे है।

नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करके खुद इस बात की जानकारी दी है। नीतू ने कपिल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कपिल शर्मा के साथ हमेशा ही मस्ती  होती है और इस बार रिद्धिमा ने इसे और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग बना दिया। इस जॉय राइड के लिए जुड़े रहिये  द कपिल शर्मा शो और सोनी टीवी ऑफिसियल के साथ।

यहां देखिये नीतू कपूर का ये पोस्ट

रिद्धिमा ने भी तस्वीरें शेयर की है। रिद्धिमा ने लिखा, “खुद को खुश करने के लिए समय निकालें। कल कपिल शर्मा शो पर माँ के साथ सबसे कमाल भरी श्याम थी। आपको बता दे की रिद्धिमा कपूर साहनी नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बड़ी बेटी हैं। रिद्धिमा भले ही बड़े पर्दे पर नजर न आती हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये रिद्धिमा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वे किसी अन्य सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

 

 

Comments are closed.

Scroll to Top