टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर क्रेजी डांस करते नजर आ रहें हैं।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग में व्यस्त है। अभिनेता इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में टाइगर ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर डांस कर अपनी मैनजेर को मनाते दिखाई दे रहें हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी मैनजेर को मनाने के लिए टाइगर डांस कर रहें हैं। उनकी मैनजेर आगे-आगे चलती जा रही है और एक्टर उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहें हैं। इस वीडियो में टाइगर बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहें हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहें हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “कुछ शब्द जो हमेशा अपनी मैनजेर से कहना चाहता हूँ, लेकिन इशा गोरक्षा आप तो बहुत हॉट हो।” टाइगर की इस पोस्ट पर दिशा पटानी ने भी कमेंट किया है। इसके साथ ही फैंस भी इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दे रहें हैं। कोई अभिनेता की बॉडी की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके डांसिंग स्किल की।
बात करें टाइगर श्रॉफ की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन उनके साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को विकास बहल द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी द्वारा निर्मित किया गया है। टाइगर और कृति सेनन की यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More