TMKOC की सोनू ने समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में किया मंगेतर को प्रपोज,  देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

TMKOC में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता की हाल ही में कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में झील समंदर किनारे बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपने मंगेतर को प्रपोज करते नजर आ रही है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) टीवी के मशहूर शोज में से एक है। इस शो ने कंई कलाकरों को घर-घर में पहचान दिलाई है। वहीं इस शो में सोनू का किरदार निभाने एक्ट्रेस झील मेहता अब काफी बड़ी गई है और जल्द ही शादी करने वाली है। हाल ही में झील ने अपने मंगेतर संग कंई रोमांटिक  तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस समंदर किनारे अपने होने वाले हस्बैंड को प्रपोज करते नजर आ रही है।

झील मेहता ने मंगेतर संग शेयर की तस्वीरें

सामने आई तस्वीरों में झील को समंदर किनारे अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान वाइट कलर की मिडी ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं उनके मंगेतर आदित्य भी वाइट शर्ट और ब्राउन पैंट्स पहने उनसे ट्विनिंग करते नजर आ रहे है।

सामने आई तस्वीरों में ये कपल बिलकुल एक दूजे के प्यार में खोया नजर आ रहा है। वहीं एक तस्वीर में झील घुटनों पर बैठकर अपने मंगेतर को रिंग पहनाते नजर आ रही है। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में भी दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है।

कौन है झील के मंगेतर ?

बता दे कि झील मेहता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। झील ने कंई सालों तक इस शो में सोनू का किरदार निभाया। हालाँकि बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई के चलते ये शो छोड़  दिया था। वहीं झील के मंगतेर आदित्य की बात करें तो वे मुंबई के रहने वाले है। उनके सोशल मीडिय अकाउंट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक वे एक गेमर और यूट्यूबर है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9282 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments