CIA, मोसाद और RAW सहित दुनिया की शीर्ष 10 जासूसी एजेंसियां, जानें काम करने का तरीका और अन्य विवरण

Top 10 spy agencies of the world: भारत की RAW, अमेरिका की CIA, इजराइल की Mossad, यूनाइटेड किंगडम की M16 रूस की FSB, चीन की MSS, फ्रांस की DGSE सहित कई अन्य विश्व के देशों की टॉप जासूसी एजेंसियां हैं। जानें विस्तृत विवरण।

Top 10 spy agencies of the world

जासूसी या खुफिया एजेंसी उस संगठन को कहते हैं जो किसी देश की सुरक्षा, रणनीतिक,राजनीतिक या आर्थिक रूप से सुरक्षा के लिए गुप्त रूप से काम करती हैं। इन एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य जानकारियां इकट्ठा करना, विश्लेषण करना और अपने देश की सरकार को संबंधित मुद्दों पर सलाह देना होता है।

जासूसी एजेंसियां आतंकवाद विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए काम करती हैं। इतना ही नहीं कई देशों की जासूसी एजेंसियां दुश्मन देशों में या फिर देश के दुश्मनों को विदेशों में ठिकाने लगाने का काम भी करती हैं। हाल ही में मोसाद ने लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों पर पेजर और वॉकी टॉकी अटैक किए। जिसकी चर्चा पुरे विश्व में हो रही है।

विश्व भर में कई जासूसी एजेंसियां अपनी शक्तियों और प्रभाव के लिए जानी जाती हैं। ये एजेंसियां अपने देशों की सुरक्षा और रणनीतिक रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यहां हम विश्व की दस शीर्ष 10 जासूसी एजेंसियों के बारे में विस्तृत रूप से बताने जा रहे हैं, जो अपनी गुप्त गतिविधियों, तकनीकी श्रेष्ठता और संचालन के लिए मशहूर हैं।

  1. अमेरिका की Spy एजेंसी CIA

  • पूरा नाम: केंद्रीय खुफिया एजेंसी ( Central Intelligence Agency )
  • स्थापना : 1947
  • मुख्य कार्य : सीआईए की सबसे प्रमुख विदेशी खुफिया एजेंसी है। यह अन्य देशों की सरकारों, सैन्य बल अभियानों, आतंकवाद और सुरक्षा खतरों के बारे में जानकारियां इकट्ठा करती है। इस का काम अमेरिका की सुरक्षा को सुरक्षित रखना है।
  • काम करने का तरीका : CIA गुप्त अभियानों, साइबर इंटेलिजेंस, सिग्नल इंटेलिजेंस और अन्य माध्यमों से जानकारियां प्राप्त करती है। यह कई बार विदेशी सरकारों को कमजोर करने का भी कार्य करती है।
  • टॉप 10 में नंबर वन क्यों ?: सीआईए ने अपने इतिहास में कई वैश्विक घटनाओं को प्रभावित किया है। जिसके अनेक उदाहरण देखने को मिले हैं। इसके अभियानों के चर्चे अंतराष्ट्रीय स्तर पर होते रहते हैं।

2 . इजराइल की Mossad Spy एजेंसी

  • मोसाद का पूरा नाम: खुफिया और विषेश अभियानों के लिए संस्थान ( Institute for Intelligence and Special Operations)
  • स्थापना : 1949
  • मुख्य कार्य : मोसाद का मुख्य कार्य अपने देश इजराइल की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और विदेशी खतरों से निपटना है। इसका मुख्य कायर साइबर अटैक करना/रोकना है।
  • काम करने का तरीका : मोसाद गुप्त एजेंटों के माध्यम से जानकारियां इकट्ठा करती है। मोसाद के एजेंट हर देश में हैं। यह इजरायल विरोधी तत्वों का सफाया करती है।
  • सर्वश्रेष्ठ क्यों ? : Mossad अपने गुप्त अभियानों और साहसिक कार्यों के लिए मशहूर है। मोसाद मध्य पूर्व में इजराइल की रीढ़ है।

3. भारत की Spy एजेंसी RAW

  • पूरा नाम: अनुसंधान और विश्लेषण विंग ( Research and Analysis Wing)
  • स्थापना : 1968
  • मुख्य काम : Research and Analysis Wing भारत की प्रमुख विदेशी खुफिया एजेंसी है। जो भारत के लिए विदेशों में काम करती है। यह आतकवाद, गुप्त सैन्य अभियानों और पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नजर रखती है। यह विदेशों में भारत विरोधी तत्वों का सफाया करती है।
  • सर्वश्रेष्ट क्यों ? ” RAW भारत की प्रमुख जासूसी एजेंसी है। यह विदेशों में भारत की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभाती है। रॉ चीन पाकिस्तान सहित कई देशों में भारत के लिए अहम भूमिका निभाती है। इसके ज्यादातर गुप्त अभियानों की जानकारी सीमित है। जो एजेंसी को और भी रहस्यमय बनाता है। रॉ काम करने के बाद पीछे कोई सबूत नहीं छोड़ती है।

4. यूनाइटेड किंगडम की Spy एजेंसी M16

  • पूरा नाम : इसे SIS यानि Secret Intelligence Service के नाम से जाना जाता है।
  • एम 16 की स्थापना:  एजेंसी की स्थापना 1909 में हुई थी।
  • यह यूके की विदेशी गुप्त एजेंसी है। जो यूनाइटेड किंगडम की सुरक्षा के लिए खतरों का पता लगाने के लिए काम करती है।
  • यह साइबर सुरक्षा, आतंकवाद और विदेशी सरकारों की गतिविधियों पर नजर रखती है।
  • सर्वश्रेष्ट क्यों ?: M16 ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही प्रभावशाली रूप से काम कर रही है। इसका ख़ुफ़िया नेटवर्क बहुत बड़ा है। ये एक बेमिसाल जासूसी एजेंसी है।
5. FSB-रूस
  • पूरा नाम : संघीय सुरक्षा सेवा ( Federal Security Service)
  • स्थापना : 1955
  • इसे पहले केजीबी के नाम से भी जाना जाता था।
  • प्रमुख काम :  एफएसबी रूस की घरेलू और विदेशी जासूसी एजेंसी है। जिसका काम देश के भीतर और बाहर आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का मुकाबला करना। साइबर अपराध रोकना और विदेशों में जासूसी करना है।
6 . चीन की जासूसी एजेंसी -एमएसएस ( MSS )
  • MSS का पूरा नाम :राज्य सुरक्षा मंत्रालय  ( Ministry of State Security)
  • स्थापना : 1983
  • प्रमुख काम : Ministry of State Security का मुख्य कार्य पड़ोसी मुल्कों में ख़ुफ़िया अभियानों को अंजाम देना। घरेलू सुरक्षा के खतरों से मुकाबला करना और साइबर इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • सर्वश्रेष्ठ क्यों ? : एमएसएस साइबर जासूसी में अग्रणी है। यह चीन को वैश्विक शक्ति बनाने पर काम कर रही है। एमएसएस ने तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में उन्नत तकनीकों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे यह एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बन गई है।

7. फ्रांस की DGSE जासूसी एजेंसी

  • पूरा नाम : बाह्य सुरक्षा के लिए निदेशालय जनरल ( Directorate-General for External Security)
  • स्थापना : 1982
  • प्रमुख काम : DGSE फ्रांस की विदेशी खुफिया एजेंसी है, जिसका काम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विदेशी खुफिया जानकारी इकट्ठा करना और आतंकवाद से निपटना है।
  • सर्वश्रेष्ठ क्यों ?: फ्रांस की जासूसी एजेंसी DGSE आतंकवाद, सुरक्षा अभियानों और साइबर सुरक्षा में माहिर है। यह यूरोप की खुफिया एजेंसियों में से सबसे सक्षम में से एक मानी जाती है।

8.पाकिस्तान की Inter-Services Intelligence ( ISI )

  • ISI की स्थापना: 1948
  • प्रमुख काम : आंतकवाद को बढ़ावा देना और पड़ोसी देशों में अशांति पैदा करना। हथियारों का अवैध व्यापर करना। युवाओं को धर्म के नाम पर आंतकवादी बनाना। अपने ही देश की सरकारों का तख्ता पलट करना। भारत और अफगानिस्तान में ISI की गतिविधियां विवादास्पद रही हैं।

9. जर्मनी की जासूसी एजेंसी BND

  • BND का पूरा नाम : Bundesnachrichtendienst (Federal Intelligence Service)
  • काम : जर्मनी की खुफिया एजेंसी BND घरेलू और विदेशी जमीन पर काम करती है।
  • इसका मुख्य फोकस यूरोपीय और वैश्विक खुफिया गतिविधियों पर है।  यह अपने सूचनात्मक नेटवर्क के लिए जानी जाती है।

10.ऑस्ट्रेलिया की ASIS (ASIO) जासूसी एजेंसी

  • नाम : Australian Secret Intelligence Service
  • काम : ASIS (ASIO)  ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आंतरिक और बाहरी खुफिया जानकारी एकत्र करती है। यह आतंकवाद से निपटने और विदेशी खुफिया खतरों की निगरानी में शामिल है।

ये भी पढ़ें, जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक जासूसी सॉफ्टवेयर Pegasus की पूरी कहानी

निष्कर्ष : हर देश की अपनी एक जासूसी एजेंसी होती है। जो घरेलू और विदेशी जमीन पर अपने देश की सुरक्षा के लिए काम करती है। जासूसी एजेंसियां किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। लेकिन इनके काम करने के तरीके कई बार विवादास्पद भी होते हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *