STF ने गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में किया ढेर

STF ने गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में किया ढेर

STF: शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यूपी पुलिस की एसटीएफ ने एक लाख रुपए के इनामी गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उपाध्याय के खिलाफ 35 आपराधिक मामले दर्ज थे।

यूपी के सुल्तानपुर में एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुल्तानपुर एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश विनोद उपाध्याय को सुबह साढ़े तीन बजे ढेर कर दिया है। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। वह 35 से अधिक आपराधिक मामलों में वांटेड था।

STF ने गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को किया ढेर

विनोद उपाध्याय अपना गैंग बनाकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, संतकबीर नगर और बस्ती में कई हत्याओं को अंजाम दे चूका था। उसका एनकाउंटर एसटीएफ हेड क्वार्टर के डीएसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने किया है। उसके खिलाफ बस्ती गोरखपुर और संत कबीर नगर में 35 आपराधिक मामले दर्ज थे लेकिन वह कभी गिरफ्तार नहीं हुआ था। वह यूपी के बड़े माफियाओं में से एक था। वह 60 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था। विनोद उपाध्याय अयोध्या के मायाबाजार का रहने वाला था। एनकाउंटर के बाद उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

STF की गोली से मरा गैंगस्टर

शुक्रवार सुबह जब स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने उसे घेरा तो उसने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग की। टास्क फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसको गोलों लगी। गोली लगने के बाद विनोद उपाध्याय को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बता दें, पिछले दस सालों में यूपी एसटीएफ ने 170 से भी ज्यादा गैंगस्टर्स को एनकाउंटर में मार गिराया है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top