US Open Tennis: सेरेना विलियम्स को चीयर करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ यूएस ओपन टेनिस 2019 देखने पहुंची। देसी गर्ल टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को चीयर करती हुई दिखाई दी।

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर (जो अब पति हैं ) निक जोनस उनके भाई जो जोनस और ‘गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स’ अभिनेत्री सोफी टर्नर के साथ यूएस ओपन टेनिस देखने पहुंची थी।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा द्वारा ली गई एक सेल्फी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। प्रियंका के फैंस उनको जोनस ब्रदर्स के साथ देख कर गदगद हो गए थे।

इसके एक साल बाद, देसी गर्ल ने यूएस ओपन 2019 के लिए मां मधु चोपड़ा के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट देखने के लिए पहुंची। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह अपनी मां के साथ टेनिस के खेल का आनंद ले रही है।

Related Post

इस टूर्नामेंट को देखने के लिए प्रियंका ने एक फूलों की प्रिंटिंग वाली टखने की लंबाई तक पेंसिल स्कर्ट पहनने के विकल्प को चुना, जिसे उन्होंने एक सफेद ब्लाउज के साथ मैच किया। ये भी पढ़ें :प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली सालगिरह पर देसी गर्ल ने शेयर किए रोमांटिक फोटो और वीडियो

एक्ट्रेस ने एक बेज रंग का ओवरकोट पहना और सफेद हील्स की एक जोड़ी पहनी। प्रियंका ने अपने आउटफिट को पूरा करने के लिए अपने बालों को एक हाई बन बांधा हुआ है।

आपको बता दें ,इस टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स ने अपनी 100 वी यूएस ओपन जीत हासिल की है। प्रियंका चोपड़ा उनकी इस जीत से खुश थी।

प्रियंका न्यूयॉर्क में कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अभिनेत्री, जो जल्द ही शोनाली बोस की ‘द स्काई इज़ पिंक’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Recent Posts

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

2 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

2 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

15 hours ago

उर्फी जावेद का ट्वीट, बीजेपी नेता चित्रा वाघ को बताया ‘सासु’

Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More

16 hours ago

Sidhu Moose Wala Brother: एक साल का हुआ सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप, बर्थडे पार्टी में पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम

Sidhu Moose Wala Brother:  दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More

17 hours ago