Video : दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य संग पुरे रीती-रिवाजो से किया गृह प्रवेश, लाल सूट और हाथो में चूड़ा पहने नजर आयी दिशा

Video : दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य संग पुरे रीती-रिवाजो से किया गृह प्रवेश, लाल सूट और हाथो में चूड़ा पहने नजर आई दिशा  

सिंगर राहुल वैद्य और अभिनेत्री दिशा परमार अभी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अभी दिशा के गृह प्रवेश का एक वीडियो सामने आया है। जिसे उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार अपनी शादी के कारण सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दोनों ने इसी महीने 16 जुलाई को शादी की है। दिशा और राहुल की शादी उनके करीबी दोस्तों और घरवालों की मौजूदगी में पुरे रीती-रिवाजो से हुई। उनकी शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

अभी दिशा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राहुल के घरवाले अपनी नई बहू का स्वागत करते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा ने लाल रंग का सूट और हाथो में चूड़ा पहना हुआ है। राहुल की माँ पुरे रीती-रिवाजों से अपनी नई बहु का स्वागत कर रहीं हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी फूलों से नई दुल्हन का स्वागत कर रहें हैं।

लाल रंग के सूट में नजर आई दिशा

बात करें राहुल और दिशा के लुक की तो राहुल वीडियो में सिंपल टी-शर्ट और जीन्स पहने नजर आ रहें हैं। दिशा ने रेड कलर का प्लाजो सूट, हाथों में चूड़ा, बालों में पोनी टेल बनाये नजर आई । नई दुल्हन के रूप में दिशा का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

राहुल ने गृह प्रवेश का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब मेरे परिवार ने मेरी क्वीन का उसके नए घर में स्वागत किया। दुनिया में अभी भी बहुत सारा प्यार और विश्वास बचा हुआ है।”

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top