कपिल शर्मा अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी सबको हँसाते नजर आएंगे। आज उनके उस शो का ट्रेलर सामने आया है। जिसमें कपिल अपनी वाइफ गिन्नी से भी मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे है।
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा टेलीविज़न और बॉलीवुड के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी सभी को हँसाते नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स पर कपिल ‘आई ऍम नॉट डन यट’ नाम के शो में नजर आएंगे। यह शो कंई दिनों से फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। आज इस शो का टीज़र रिलीज हुआ है। जिसमे कपिल शर्मा सभी को अपने अंदाज में हँसाते-गुदगुदाते नजर आ रहे है। इस शो में ऑडियंस के बीच उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ भी बैठी नजर आ रही है।
पीएम मोदी पर यूं ली चुटकी
वीडियो की शुरुवात में कपिल कहते है- अमृतसर में तीन चीजें मशहूर है। पहला बाघा बॉर्डर दूसरा गोल्डन टैम्पल और तीसरा इन दोनों के बीच में खड़े हुए छोले -कुलचे वाले। उन्हें हमेशा ये डर लगा रहता है कि कोई रात 8 बजे आकर उनके छोले-कुलचे ना बंद करा दे और कहे मित्रों… इतने में ऑडियंस उनका इशारा समझ जाती है और सभी हंसने लगते है।
वाइफ गिन्नी से पूछा मजेदार सवाल
शो के दौरान कपिल अपन पत्नी गिन्नी से भी सवाल पूछते नजर आते है। कपिल गिन्नी से कहते है ‘क्या सोचकर तुमने स्कूटर वाले लड़के से प्यार किया था।’ गिन्नी ने भी उनके इस सवाल का बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहा-‘पैसे वाले लड़के से तो सभी प्यार करते ही है तो मैंने सोचा कि इस गरीब का ही भला कर दूँ।’यह जवाब सुनकर कपिल की बोलती बंद हो जाती है और सभी हंसने लग जाते है।
कब देख सकेंगे शो
कपिल का यह शो 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो का ट्रेलर देखने के बाद लग रहा कि यह शो सुपर डुपर हिट होने वाला है।







Comments are closed.