Site icon 4PILLAR.NEWS

माधुरी दीक्षित ने शेयर की मैरिड लाइफ की झलक

Married Life: माधुरी दीक्षित ने शेयर की मैरिड लाइफ की झलक

Married Life: माधुरी दीक्षित आज अपनी 22वीं शादी की सालगिरह मना रहीं हैं। इस खास मौके पर माधुरी ने एक खास वीडियो शेयर कर अपनी मैरिड लाइफ की झलक दिखाई है।

माधुरी दीक्षित ने शेयर की Married Life की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर माधुरी दीक्षित आज अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहीं हैं। माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को को डॉ श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। माधुरी शादी के कुछ सालों तक अमेरिका में रही और इसके बाद अपने पति के साथ मुंबई शिफ्ट हो गयी। आज माधुरी ने अपने पति श्रीराम नेने और बेटों संग एक वीडियो शेयर कर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है।

माधुरी ने खास वीडियो किया शेयर

अपनी शादी की 22वीं सालगिरह के मौके पर माधुरी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने का मैजिकल सफर देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री ने अपनी शादी से लेकर अब तक की अपनी फोटोज को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में माधुरी ने अपने पति के साथ-साथ अपने बच्चों को बड़े होते हुए भी दिखाया है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म दिल तो पागल है का “अरे रे अरे रे क्या हुआ ” गाना सुनाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाई

माधुरी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहे है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहें हैं।

Exit mobile version