Site icon www.4Pillar.news

Video: शहनाज़ गिल ने पंजाब में अपनी फैमिली संग किया गिद्दा और गाई पंजाबी बोलियां, एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी सादगी से जीता लोगों का दिल 

शहनाज़ इन दिनों पंजाब में अपने पिंड गई हुई है। अपना पिंड, अपने खेत और पिंड के लोग से मिलकर अभिनेत्री बहुत खुश नजर आ रही है। शहनाज़ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनको अपने पिंड में अपने घरवालों के साथ गिद्दा करते और पंजाबी बोलियां गाते देखा जा सकता है। 

शहनाज़ इन दिनों पंजाब में अपने पिंड गई हुई है। अपना पिंड, अपने खेत और पिंड के लोग से मिलकर अभिनेत्री बहुत खुश नजर आ रही है। शहनाज़ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनको अपने पिंड में अपने घरवालों के साथ गिद्दा करते और पंजाबी बोलियां गाते देखा जा सकता है।

बिग बॉस 13 की चुलबुली कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल इन दिनों पंजाब में अपने पिंड (गांव) गई हुई है। एक्ट्रेस अपनी फैमिली और पिंड के लोगों से मिलकर काफी खुश नजर आ रही है। बीते दिन उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पिंड की झलक दिखाई थी। उस वीडियो में एक्ट्रेस कभी ट्रैक्टर पर बैठकर पोज दे रही है तो कभी गेहूं के खेतों में झूमते  हुए नजर आ रही है। सना को यूँ हंसता-मुस्कुराता देख फैंस भी काफी खुश नजर आए। इसी बीच शहनाज़ ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने पिंड के लोगों के साथ गिद्दा करती नजर आ रही है।

शहनाज़ ने गाई पंजाबी बोलियां और किया गिद्दा

शहनाज़ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनको अपनी फैमिली और पिंड के अन्य लोगों के साथ गिद्दा करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस गिद्दा करने के साथ-साथ ‘बोलियां’ भी गा रही है। सना के साथ-साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी गिद्दा कर रहे है। वीडियो में शहनाज़ काफी खुश नजर आ रही है। क्योंकि इतने लंबे समय बाद वे अपने पिंड पहुंची है और वहां के लोगों से मिल रही तो खुश होना तो बनता ही है।

सादगी पर लट्टू हुए फैंस

बात करे शहनाज़ के लुक कि तो वीडियो में अभिनेत्री पर्पल कलर का सलवार सूट पहने, और नो मेकअप लुक में काफी खूबसूरत लग  रही है। शहनाज़ का ये सादगी भरा लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यहां देखिए वीडियो-

शहनाज़ को यूं फिर से हँसता-मुस्कुराता देख फैंस काफी भी काफी खुश नजर आई। सना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मात्र 3 घंटों में इस वीडियो को 5 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके है। फैंस सना के इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप को खुश देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई।’ दूसरे ने लिखा, ‘शहनाज हम आपको हमेशा ऐसे ही खुश देखना चाहते है, फैमिली के साथ आपको एन्जॉय करता देख बहुत ख़ुशी हुई। एक अन्य ने लिखा, ‘पंजाब दी सोणी कुड़ी।’

Exit mobile version