Vidyut जामवाल और नोरा फतेही की फिल्म ‘क्रैक’ का पहला गाना ‘दिल झूम’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में विद्युत और नोरा की दमदार केमस्ट्री फैंस का खूब दिल जीत रही है।
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म में उनके साथ नोरा फतेही लीड रोल में नजर आएंगी। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना ‘दिल झूम’ रिलीज कर दिया गया है।
विद्युत जामवाल की Crakk और यामी गौतम स्टारर Article 370 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने क्रैक फिल्म का पहला गाना ‘दिल झूम’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में विद्युत और नोरा की दमदार केमस्ट्री फैंस का खूब दिल जीत रही है। गाने की शुरूवात में विद्युत गाड़ी ठीक करते नजर आ रहे है, वहीं तभी नोरा हाथ में कॉफी का मग लिए उनके पास आती है। इसके बाद दोनों को कभी शॉपिंग करते तो कभी साथ में घूमते हुए देखा जा सकता है। यहां देखिए ये गाना-
बता दे कि ‘दिल झूम’ गाना पाकिस्तानी सिंगर अली जफर के गाने ‘झूम’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। तनिष्क बागची ने इस गाने का म्यूजिक रीक्रिएट किया है, वहीं गुरप्रीत सैनी ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।
बता दे कि क्रैक फिल्म के जरिए विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, वहीं इस फिल्म का निर्माण विद्युत ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ के तहत किया है। यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More