विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोविड राहत कोष में टारगेट से अधिक यानि ’11 करोड़ रूपए’ जमा होने पर सभी को धन्यवाद किया 

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले कोविड पीड़ित लोगो की मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिये लोगो से मदद मांगी थी। अब उस राहत कोष में टारगेट से अधिक फंड जमा होने पर उन्होंने लोगो का धन्यवाद किया है।

देश में कोरोना महामारी के कारण बहुत गंभीर हालात बने हुए हैं। ऐसे में बहुत से सेलिब्रिटीज भी आम लोगो की मदद के लिए आगे आ रहें है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए लोगो को डोनेट करने के लिए कहा था।

विराट और अनुष्का ने अपने कोविड राहत कोष में 7 दिन में 7 करोड़ रूपए जमा करने का लक्ष्य रखा था। इस राहत कोष में 2 करोड़ रूपए विराट और अनुष्का ने खुद जमा किये थे। लेकिन अब इस राहत कोष में 11,39,11,820 रुपए जमा हो गए हैं । अपने लक्ष्य से अधिक धनराशि जमा होने पर विराट और अनुष्का ने लोगो का धन्यवाद किया है।

अनुष्का और विराट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सभी डोनेशन देने वालो को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा हम लोगो ने सात दिन में अपने टारगेट से अधिक 11,39,11,820 रूपए जमा किये हैं। अनुष्का ने आगे कहा आप लोगो ने जो एकता दिखाई है। उसे देखकर में हैरान भी हूँ और विनम्र भी। ये पैसे कोविड पीड़ित लोगो का जीवन बचने के लिए लंबा सफर तय करेंगे।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1393201720772096008

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना की जंग में दान करने की लगाई गुहार,कहा-यह मदद करने का समय है

भारत के लोगो की मदद में अपना योगदान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपके बिना यह सब संभव नहीं था। जय हिन्द।-विरूष्का ने कहा ।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9073 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोविड राहत कोष में टारगेट से अधिक यानि ’11 करोड़ रूपए’ जमा होने पर सभी को धन्यवाद किया 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन