Man vs Wild में एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली 

Man VS Wild में बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा

Man vs Wild:डिस्कवरी चैनल पर दिखाए जाने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड शो में एक बार फिर टॉप भारतीय सेलेब्रिटीज विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा खतरनाक एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद Bear Grylls ने दी है।

Man vs Wild में एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली

डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाने वाला शो Man VS Wild एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli और ग्लोबल सेलेब्रिटी  Priyanka Chopra को शो में बतौर गेस्ट बुलाने की इच्छा जताई है। इससे पहले बेयर गिल्स के इस कार्यक्रम में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह शो का हिस्सा बन चुके हैं। यहां तक इस शो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुके हैं।

बेयर ग्रिल्स ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया

बेयर ग्रिल्स ने टीओआई को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा से इस विषय पर बात चल रही है। बेयर ग्रिल्स ने कहा कि वह अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जल्द ही भारत आएंगे। हालांकि, उन्होंने ने यह नहीं बताया कि इस शो में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली नजर आएंगे या नहीं।

विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के नाम का सिलेक्शन

शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के नाम का सिलेक्शन करने की वजह बताते हुए कहा ,” विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा एक नंबर के सेलेब्रिटी हैं। दोनों ने अपने अपने क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया पसंद करती है। ऐसे में दोनों को समझना और उनके सफर को जानना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात होगी। ”

बता दें, डिस्कवरी चैनल पर अंगेजी, हिंदी और विभिन्न भाषाओँ में दिखाए जाने वाले शो मैन वर्सेज वाइल्ड शो को पूरी दुनिया पसंद करती है। विदेशों के अलावा भारत में भी बेयर ग्रिल्स के इस शो को काफी पसंद किया जाता है। भारत में शो की पॉप्युलरिटी को देखते हुए बेयर ग्रिल्स समय समय पर टॉप भारतीय सेलेब्रिटीज को इस शो में बुलाते हैं।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *